धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भागीरथी जैन मंदिर कानूनगोयान स्ट्रीट में आठ जून से चल रहे धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन आचार्य भारत भूषण के सान्निध्य में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
श्रावकों को आचार्य भारत भूषण ससंघ व एलाचार्य क्षमाभूषण ने बताया कि धार्मिक शिक्षण शिविर धर्म प्रभावना वृद्धि में सहायक होते हैं। समय समय पर इन शिविरों का आयोजन जरूरी है। धर्मनिष्ठ बालक ही देश, धर्म और समाज की रक्षा तथा उत्थान में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। बच्चों को घरों में ही धार्मिक संस्कार मिले, इसके लिए उनके माता व पिता धर्मांचरण वाले हो। जिनवाणी का अध्ययन अवश्य करें। मौके पर रामकुमार जैन, अरुण, जयभगवान, राकेश, अशोक, सतीश, राजकुमार, अंकुश, आगम, अजय, जनारधन, आलोक, सौरभ, चिराग, हितेष, पतेंद्र, विनोद, मृदुला, रजनी, सुनील ठेकेदार, अकलंक, सुषमा, पुष्पा, गौरव, रूबी, सरला, मंजू, शशी, दीप्ति, वाणी, आंचल, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।