फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज के 200 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में जाट महासभा के कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा ने अपना 22 वॉ वार्षिक अलंकरण समारोह बडी धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। जिसमें 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांधी कालोनी स्थित वर्मा पार्क मे स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में आयोजित समारोह में एम्स ऋषिकेश के पूर्व निदेशक डॉ रविकांत मुख्य अतिथि रहे। अतिविशिष्ठ अतिथि सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी की चेयरमैन डॉ राममोहन, प्राचार्य डॉ नरेश मलिक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवित करके किया गया। डॉ रविकांत ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा और उच्च अंक प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नही है। इसके साथ उच्च आदर्शों व संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी जरूरी है। जिला सहकारी बैंक की डायरेक्टर वंदना वर्मा, संजीव कुमार, रजनीश वर्मा, अनिल चौधरी मून्नू, सचिन राणा, मांगेराम वर्मा ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत किया।
समारोह मे 12 वीं और 10वीं कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही खेल जगत में परचम लहराने वाले 56 मेधावी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश बालियान जिलाध्यक्ष जनपद जाट महासभा तथा कार्यक्रम का संचालन सुंदरपाल सिंह व युद्धवीर सिह ने संयुक्त रूप से किया। रामपाल वर्मा, देवी सिह सिम्भालका, डॉ उदयवीर सिह, कर्नल ओमप्रकाश, धर्मवीर मलिक, मनोज राठी, डॉ रविन्द्र सिह, धर्मेन्द्र तोमर, धर्मवीर मलिक, सन्तोष वर्मा, प्रवेन्द्र दहिया, कुलदीप सिह, कुलदीप सिवाच, डा.अजयपाल, अनूप सिंह वर्मा, प्रियव्रत आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें