हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाली घेरी
मुजफ्फरनगर। एटूजेड कॉलोनी के राधारानी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। बुधवार को परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने नईमंडी कोतवाली को घेराव कर हत्याकांड के खुलासे की मांग की। नईमंडी कोतवाल ने जल्द मामले का खुलासे करने का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया।
नईमंडी कोतवाली के एटूजेड कॉलोनी निवासी राधारानी की 11 नवंबर की शाम बाइक सवारों ने उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब वह अवध विहार से दूध लेकर स्कूटी द्वारा घर लौट रही थी। मृतका के पुत्र आशीष ने इस मामले में अपनी ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, जिससे परिजनों में रोष है। बुधवार को परिजनों और कालोनी के लोगों ने नई मंडी कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर घेराव किया। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने जल्द हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
बच्चे की मौत पर नर्सिंगहोम में हंगामा
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड स्थित डॉक्टर के यहां उपचार के दौरान नौ साल के बच्चे की मौत हो गई. जिससे गुस्साए परिजनों ने नर्सिंगहोम पर जमकर हंगामा किया। जानकारी पाकर दोनों ओर से जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। बच्चे की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। सिविल लाइन क्षेत्र के अंसारी रोड पर बाल रोग विशषज्ञ के यहां शहर के ही एक कारोबारी ने अपने नौ वर्ष के बेटे को भर्ती कराया था। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने वहां हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बाद में दोनों ओर से जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझा कर परिजनों को शांत किया। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।