फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली एंजिल्स की छात्रा सावर्णी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
होली एंजिल्स की छात्रा सावर्णी का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल स्कूल गेम्स 1017-18 के लिए होली एंजिल्स की छात्रा सावर्णी शर्मा का चयन हुआ है। जिम्नास्टिक की इस छात्रा का चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है।
कक्षा छह की छात्रा सावर्णी शर्मा शुरू से ही जिम्नास्टिक में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उसके प्रदर्शन की बदौलत ही नेशनल स्कूल गेम्स के लिए उसका चयन हुआ। वह कोलकता में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेगी। यह जानकारी सावर्णी के पिता राजीव शर्मा ने दी।
विज्ञापन


महासम्मेलन पर मंत्रणा की
मुजफ्फरनगर। दीवान सिंह इंटर कॉलेज तितावी में माध्यमिक वित्तविहीन महासभा की बैठक हुई। बैठक में चार दिसंबर में लखनऊ में होने वाले महासम्मेलन पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य तरसपाल सिंह पुंडीर ने वित्तविहीन अध्यापकों का मानदेय बंद करने का विरोध किया। मीटिंग ढिंढावली इंटर, पीटी उषा इंटर, कल्याणकारी कन्या बघरा, जागाहेडी के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कागजों पर उकेरा मन की बात
मुजफ्फरनगर। अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्रिएटिव मास्टर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 650 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने फ्री हैंड आर्ट का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनवाए। मुख्य अतिथि आईएएस गजल भारद्वाज रही। छात्राओं के कौशल को सराहते हुए कहा कि ईश्वर ने प्रत्येक को हुनर दिया है। सृजनात्क सोच और अथक प्रयास से हम समाज और राष्ट्र में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सफिया बेगम, इरफाना त्यागी, रहीमा जैदी, नाजिया नफीस, नंदनी, सना नसरीन, अजीमा जैदी, हीना परवीन, अनुरानी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें