फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बचाने को करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन बचाने के लिए करें रक्तदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए भारत विकास परिषद और श्रीराम पॉलीटेक्निक की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। परिषद के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने रक्तदान किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम खून देकर किसी की जान बचा सकते है। साथ ही रक्तदान करके कई बीमारियों से भी बच सकते है।
श्रीराम कॉलेज में लगे शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुरेशचंद गुप्ता ने किया। नवीन कुमार, नवीन सिंघल, एनजी मजूमदार, डॉ बीके त्यागी, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित किया। डॉ सुरेश चंद गुप्ता ने रक्तदान के महत्व को समझाया। जगदीश पालीवाल, अजय गर्ग, राजीव गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कमल गोयल, अवधेश गर्ग, शिशुकांत, मनोज अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, विनु गोयल, रेनु गोयल, रागिनी गर्ग, सुमन पालीवाल,गीता गुप्ता आदि का सहयोग रहा। शिवांशु मलिक, आकृति त्यागी, अमित कुमार, जोनी कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, ईशा, नितिश कुमार आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमावाणी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। नईमंडी स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया। निदेशक पीके जैन ने बच्चों को क्षमावाणी पर्व के बारे में बताया। कहा कि जैन धर्म में इस पर्व का बड़ा महत्व है। इस पर्व पर हम किसी को क्षमा कर सकते और यदि हमसे कोई गलती हो गई हो तो हम क्षमा मांग सकते हैं। बच्चों ने क्षमावाणी पर्व से संबंधित धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी क्षमा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें