फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फनगर। नई मंडी धर्मशाला में रोटरी क्लब के तत्वावधान में दंगे में शहीद हुए पत्रकार राजेश वर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने रक्तदान किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों को खून की पूर्ति की जाएगी। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। मानव, अंकुश, प्रकाश गुप्ता की टीम ने रक्तदान कराया। क्लब अध्यक्ष विकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरक्षण के लिए धरने पर बैठे लोग
मुजफ्फरनगर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के बैनर तले लोगों ने धरना देकर मंझवार, तुरैहा, खरवार, शिल्पकार, बेलदार, गौड़ आदि को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि मछुआरा ने भी देश को आजाद कराने में योगदान दिया है। कहा कि उनका हक मारने वालों को 2019 में सबक सिखाया जाएगा। वंचितों को देश, राजनीति में हिस्सेदारी देने वाली पार्टी सत्ता में आएगी। धरने के दौरान देवेंद्र कश्यप, दीपक कश्यप, अशोक कुमार, दीपक कुमार, राकेश, मोहन कश्यप, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, ओमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

कूड़े के विरोध में उतरे लोग
मुजफ्फरनगर। भारतीय अखंड पार्टी की रुड़की रोड पर बैठक आहुत की गई। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि रामपुरी गेट के निकट रोड पर पालिका कर्मचारी कूड़ा एकत्र करते हैं। इससे दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी होती है। दुर्गंध से दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। कई बार विरोध करने के बाद भी कर्मचारी कूड़ा नहीं हटाते हैं। इसको लेकर वक्ताओं ने पालिका को कूड़ा नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में नवाब कस्सार, बाबू अली, अनीसुद्दीन, अरशद, मोहम्मद जावेद, नजर, पंकज चौहान, मोहम्मद इरफान, जमशेद, जहीर, अमीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन को मजबूत बनाने पर बल दिया
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तरीय सम्मेलन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का आहन किया गया। पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर बल दिया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निवास पाल और संचालन राजकुमार ने किया। इस दौरान श्यामलाल प्रजापति, विक्रात खटीक, अमरपाल, संजीव मुन्ना, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें