फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल एजेंसी पर मिली 18 लाख की एक्सपायरी दवा

विज्ञापन
नगर की जिला परिषद मार्केट में दवाईयों की एजेन्सी पर छापेमारी करते एडीएम,सिटी मजिस्ट्रेट व औषधि व? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मेडिकल एजेंसी पर मिली 18 लाख की एक्सपायरी दवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासनिक अफसरों और ड्रग्स विभाग की टीम ने जिला परिषद में दो मेडिकल एजेंसियों पर छापा मारा। घंटों तक चली कार्रवाई में सुमित मेडिकल एजेंसी से 18 लाख की एक्सापयरी दवा पकड़ी गई। सुमित मेडिकल एजेंसी से चार और जगदीश मेडिकल एजेंसी से दो सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
डीएम चंद्रभूषण को मिली गोपनीय शिकायत के बाद जिला परिषद् मार्केट में छापा मारा। टीम में शामिल नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल वीरेंद्र कुमार, ड्रग्स इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद और सहारनपुर के औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने कई घंटे तक लगातार कार्रवाई की। सुमित खुराना की सुमित मेडिकल एजेंसी पर एक्सापयर दवाओं का जखीरा मिला है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। टीम के बाजार में पहुंचने की खबर पर कुछ दवा कारोबारी तो अपनी दुकान भी बंद कर वहां से निकल लिए। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि शिकायतों को लेकर ही छापे की यह कार्रवाई हुई। औषधि निरीक्षण लवकुश प्रसाद ने बताया कि सुमित मेडिकल एजेंसी पर 18 लाख की एक्सापयर दवा मिली है। विभाग की टीम ने सुमित मेडिकल एजेंसी से चार और जगदीश मेडिकल एजेंसी से दो नमूने लिए है।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है एक करोड़ की एक्सपायरी दवा
मुजफ्फरनगर। जनपद में करीब तीन माह पूर्व करीब एक करोड़ रुपये कीमत की एक्सपायरी दवाइयां मिल चुकी हैं। ये दवाइयां नई मंडी क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के भाई इनाम के घर से बरामद की गईं थीं। दवाइयों को सीज कर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन आज तक सैंपलों की रिपोर्ट औषधि विभाग को नहीं मिली है। नतीजतन, इस मामले में आज भी जांच जहां की तहां अटकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें