फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटूजेड़ से ही कराएं कूड़ा निस्तारण: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नगर की सफाई व्यवस्था पर डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बदहाल होती सफाई व्यवस्था के लिए एटूजेड को हटाने के निर्णय को जिम्मेदार बताया। इसी कंपनी से कूड़ा निस्तारण का कार्य कराने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा है कि एटूजेड के काम नहीं करने से शहर के डलावघरों एवं अन्य स्थानों पर कूड़े के अंबार लगे हैं। उन्होंने डीएम को लिखा कि आपने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए एटूजेड को बंद कर दिया। इससे शहर की व्यवस्था बदतर हो गई। नगर पालिका नदी, जानसठ रोड, रुड़की रोड, सहारनपुर रोड, बावन दरें पर कूड़ा डाल रही है। जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में पूर्व में भी दूरभाष पर वार्ता हुई थी, जिसमें एटूजेड से ही पुन: वार्ता कर उनका शहर से कूड़े का कलेक्शन चार्ज बढ़ाकर 15 लाख प्रति माह करने को कहा था। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी अभी तक कलेक्शन शुरू नहीं हुआ है। एटूजेड को ही कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था देने के लिए कहा गया था, लेकिन इस समस्या पर गंभीरता से निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एटूजेड प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। उनके सामने भुखमरी की स्थिति है। उन्होंने डीएम को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें