फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोर्ट के आदेश पर किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मक्कीनगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 16 अक्तूबर की सुबह घर से नाश्ता लेने दुकान पर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि मोहल्ले के ही बिलाल, अफजाल, साबिर पुत्रगण दिलशाद, उनकी मां चांदबीबी और शकीना पत्नी आफताब उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर अपहरण कर ले गए। पीड़िता के अनुसार, घटना की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिलाजुड्डी से महिला का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी निवासी राजसिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी रश्मि दो दिन पूर्व घर पर अकेली थी। आरोप है कि देवबंद निवासी युवक अपने एक साथी के साथ घर आया और रश्मि को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें