फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन के श्रद्धालुओं ने की अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के श्रद्धालुओं ने की अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा
विज्ञापन

मोरना। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में स्पेन से आए श्रद्धालुओं ने अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याण देव संग्रहालय का अवलोकन कर विदेशी श्रद्धालुओं ने उनके त्याग, सेवा और तप को अद्वितीय बताया।
पौराणिक शुकतीर्थ में स्पेन से आए श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। स्पेनिश भाषा में उन्हें भागवत कथा के संदर्भ में बताया। अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर विदेशी श्रद्धालुओं ने मन्नत के धागे भी बांधे। समाधि मंदिर में वीतराग स्वामी कल्याण देव को पुष्प अर्पित किए। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को शुकतीर्थ साहित्य भेंट कर आशीर्वाद दिया। शुकदेव संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारियों ने मंत्रपाठ किया। एंडलीज मैरालेस, जोंस मैन्युअल, जैदाओमेश, आरओ कानोवास, एडरियाना निकोलस ने भारतीय संस्कृति को जानने में दिलचस्पी दिखाई। कथा व्यास अचल शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, सुमन शास्त्री, आचार्य जीसी उप्रेति, विजय शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखंड कीर्तन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में विष्णु विहार में तीन घंटे अखंड कीर्तन एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दूसरे शहरों के आए श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ अजय शर्मा ने चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। आचार्य भावानंद अवधूत, आचार्य गुणींद्रानंद अवधूत, राजबीर सिंह, अनुज कुमार, प्रियांक कुमार, डॉ हरवीर सिंह बालियान, सतेंद्र कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें