सभासद पद के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव के लिए सभासद पद के लिए पांचवें दिन 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अधिकांश प्रत्याशी रविवार को बैंक बंद होने से जमानत राशि जमा नहीं होने पर नामांकन पत्र जमा नहीं कर सके। सोमवार को बैंक खुलने पर नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए तहसील में प्रत्याशियों की भारी भीड़ होने की संभावना रहेगी। अभी तक नगर पालिका अध्यक्षा पद के लिए अभी तक एक भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा नहीं कर सका। रविवार को अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।
रविवार को सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 3 से विनेश, वार्ड नंबर एक से सुमन देवी, ओमवती, वार्ड नंबर दो से जैकी, निरंजन, वार्ड सात से असद, टिंकू, वार्ड नंबर आठ से शाहनजर, वार्ड 24 से नफीस पुत्र रफीक, नफीस पुत्र रसीद, वार्ड 23 से नीरज जैन, वार्ड से 25 अनवर, वार्ड 14 से अशोक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।