फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहपका-खुरपका रोकने को टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंहपका-खुरपका रोकने के लिए टीकाकरण
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। पशुओं में होने वाली संक्रमण बीमारी मुंहपका-खुरपका को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुरकाजी ब्लॉक के पशु चिकित्सक मोहित चौहान के नेतृत्व चल रहा है।
विज्ञापन

गत वर्षों की भांति ब्लॉक के 46 ग्राम पंचायतों में पशुओं का टीकाकरण हो रहा है। मोहित चौहान ने बताया कि इसके लिए डेढ़ दर्जन अनुभवी लोग कार्य कर रहे है, जो घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगा रहे हैं। टीकाकरण का कार्य पांच अक्तूबर से शुरु किया गया है और करीब 25 गांवों में कार्य पूरा हो चुका है। बीस गांव अभी बचे हैं, उक्त कार्य 45 दिन में पूरा होना है। चिकित्सक ने बताया कि बरसात जाने के बाद जब मौसम बदलता है तो खुरपका मुंहपका बीमारी पशुओं में लग जाती है इसकी रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें