फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 77 करोड़ से बनेंगी जिले की 15 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 77 करोड़ से बनेंगी जिले की 15 सड़कें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिले की 15 सड़कों के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। लगभग 77 करोड़ रुपये से विभिन्न मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिले से 16 सड़कों का प्रस्ताव पीएमजीएसवाई ने तैयार किया था, इनमें से 15 सड़कों की लंबाई और बजट को स्वीकृति मिल गई है। करीब 127 किमी लंबाई में 77 करोड़ से इन सड़कों का निर्माण होगा। इनमें अधिकतर देहात क्षेत्र के संपर्क मार्ग बनेंगे, जिनसे ग्रामीणों का आवागमन सरल होगा। विधानसभा चुनाव से मार्गों का निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन

इन मार्गों का होगा निर्माण
जिले के बधाई खुर्द, मुजफ्फरनगर बाईपास से दतियाना, धौलरी से लालूखेड़ी, खतौली गंगनहर से मंसूरपुर शाहपुर रोड, जौला, काजीखेड़ा से तितावी, भंगेला से बुढ़ाना रोड, सीकरी से इलाहाबास, छाजपुर-राजपुर से बुढ़ाना बॉर्डर, भौरा कलां से करौदा महाजन-कुरावा, इंचौरा से कसेरवा, चिंदौड़ा से जानसठ, तितावी से लड़वा, बहादुरपुर से जानसठ, काकड़ा से सिसौली, बुढ़ाना-नगवा मार्ग के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से 15 मार्गों को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

शामली में बनेंगी नौ सड़कें
शामली जिले में भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से नौ सड़कों का निर्माण होना है। इन्हें भी वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि सड़कों के निर्माण से देहात क्षेत्र में लाभ होगा। जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने का प्रयास होगा। अन्य मार्गों के प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें