फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 1457 को लगा टीका, 15 केंद्रों पर 56 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
शांति मदन हॉस्पिटल में वैक्सीन प्रमाण पत्र लिए डॉक्टर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जनपद में 1457 को लगा टीका, 15 केंद्रों पर 56 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना पर विजय पाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को भी कम वैक्सीनेशन हुआ। पहले चरण के चौथे राउंड में 2585 पंजीकृत में से 1457 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कोविडशील्ड कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जो लक्ष्य का केवल 56 प्रतिशत रहा।
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को भी कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया। पंजीकृत 2585 में से 1457 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन के लिए जनपद में 11 सरकारी और चार निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर 32 बूथों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शेष बचे लोगों का चार और पांच फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में 209 पंजीकृत में से 140, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में 181 की सापेक्ष 127, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में 204 में से 130, सीएचसी चरथावल में 44 में से 40, सीएचसी जानसठ में 129 में से 110, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर में 202 पंजीकृत में से 108, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघाखेड़ी में 210 में से 166, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में 211 में से 74, सीएचसी शाहपुर में 104 में से 85, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में 203 में से 112, जिला महिला चिकित्सालय में 202 में से 63, जिला चिकित्सालय में 105 में से 48 को टीका लगा। इसी प्रकार शांति मदन हॉस्पिटल में 215 पंजीकृत लोगों के सापेक्ष 135 को, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल में 124 के सापेक्ष 63 को, वर्धमान हॉस्पिल में 242 के सापेक्ष 106 लोगों को टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि आगामी चार और पांच फरवरी को फिर से टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में कोरोना के 21 मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को शहर समेत जिले में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। इनमें रामपुरी मोहल्ले के छह लोग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले की इस गली को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा के अनुसार शुक्रवार को जांच रिपोर्ट और एंटीजन टेस्ट में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शहर में नौ मरीज, खतौली में सात, शाहपुर में दो, बघरा में एक, चरथावल में एक और पुरकाजी में एक मरीज मिला है। शहर के रामपुरी मौहल्ले में सबसे अधिक छह मरीज मिले है। जबकि नौ मरीज ठीक हुए है। जिले में अब तक 8552 कोरोना के केस मिल चुके है। जिनमें से 8331 मरीज ठीक हो गए है, अभी भी 113 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है। मृतको की संख्या 113 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें