फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से बढ़ता है सौहार्द: लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों से बढ़ता है सौहार्द: लखनपाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के सांसद राघव लखपाल ने कहा कि खेलों से सौहार्द बढ़ता है। ग्रामीण क्षेत्र के खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष में युवा खेल उत्सव प्रतियोगिता कराई गई है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल ने भाग लिया। पुरुषों की कबड्डी में प्रथम स्थान बसेड़ा की टीम को और दूसरा इटावा को मिला। महिला कबड्डी में बिटावदा पहले और तावली की टीम दूसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, वरुण गोयल, कुशवेंद्र तोमर ने भी विचार रखे। संचालन रामनाथ सिंह ने किया। सन्नी वर्मा, अमित प्रमुख, सुनील तायल, सागर वाल्मीकि, अमित राठी, अभिषेक त्यागी अभिषेक पंवार, अशोक, अरविंद राज शर्मा, रामपाल कोच, अभिलाषा यादव जीनत चौधरी, अजय पंवार, शोभित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें