फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की रिंग रोड पर डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण को नगर पंचायत द्वारा गिरवा दिया गया। डीएम के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने नगर पंचायत की खसरा नंबर 2869 बंजर भूमि है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि इस जमीन पर अवैध रूप से दोबारा कौशल जैन आदि द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। नगर पंचायत द्वारा इस भूमि पर हुए अवैैध निर्माण को करीब दो माह पहले भी गिरवा दिया गया था। दोबारा फिर निर्माण कार्य चालू किया गया है। इसकी शिकायत डीएम से की गई। उनके निर्देशों पर अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों तथा पुलिस बल को साथ लेकर कथित अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। कहा कि नगर पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से किसी का भी कब्जा नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें