फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों की कार्यशैली को लेकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर हुई, जिसमें ग्राम सचिवों की कार्यशैली पर रोष जताया गया और कार्यशैली में सुधार नहीं करने पर ब्लाक की तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में बघरा में चल रहे भाकियू के धरने के दौरान ग्राम सचिव सिद्धार्थ द्वारा माइक छीनने की कोशिश की गई। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव न तो समय पर गांव जाते हैं और न ही अपने काम को सही ढंग से करते हैं। सचिवों का व्यवहार भी ग्राम प्रधानों के साथ सम्मानजनक नहीं रहता। बैठक में नवीन राठी, हरिओम त्यागी, प्रताप सिंह, नरपत सिंह, संजय त्यागी, धर्मेंद्र गुर्जर, इनामुलहक, अजय त्यागी, मगन सिंह, मनीष कुमार, बब्बू त्यागी, गौरव आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रताप सिंह ने तथा संचालन नवीन राठी ने किया।

आरोपियों को थाने से मिली जमानत
पुरकाजी। पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया। गत 27 मई को थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें पुलिस ने पीड़ित पक्ष की महिला दुर्गेश पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम मेघा की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सतपाल, उसके पुत्र अंकुर, जयदीप और अंकित पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम मेघा को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें