फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के पंजाबी बारातघर में आयेजित कार्यक्रम में प्रतिभागीयों को सम्मानित करते जिला विद्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
131 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रतिभा खोज में विजेता 131 छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया।
भोपा रोड स्थित एक बरात घर में जनपद स्तरीय प्रथम प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2021 के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम व आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह अंबेडकर रहे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जनपद में पहली बार अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र-छात्राओं के ज्ञानवर्धन को प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को छोटूराम इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज में किया गया था।
विज्ञापन

ग्रुप ए में राजीव ने प्रथम, वर्तिका ने द्वितीय और दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में गोल्डी ने प्रथम, सूर्यकांत ने द्वितीय, विपिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य फतेहचंद, संजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, डॉ राजेश कुमार, सुदर्शनलाल, नमिता आदि ने संबोधन किया। मौके पर राजकुमार, बालेंद्र, अनिल, शत्रुघ्न धर्मदास बर्मन, अतर सिंह फौजी, चुन्नीलाल, मिथुन, मांगेराम, उमेश्ज्ञ, कुलदीप, अजय आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष नाथीराम ने और संचालन अरुण कुमार एवं विक्रमदत्त ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें