अग्रिम ने अंडर-11 का फाइनल जीता
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में विभोर संगल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-11 बालक वर्ग में जीडी गोयनका के अग्रिम जैन ने जीडी गोयनका के ही वत्सल को हराकर फाइनल जीता। प्रतियोगिता में आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मोदीनगर, शामली, बुढ़ाना, खतौली, गाजियाबाद समेत 20 शहरों के 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने कहा कि खेल में हारना और जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता, भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उषा संगल, आशा संगल, शशि गर्ग, राम निवास संगल, पूजा अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, डायरेक्टर डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैड मिस्ट्रेस जूनियर विंग ममता चौहान ने माल्यार्पण कर जितेंद्र कुमार एवं विभोर संगल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अंडर-11 बालक वर्ग में जीडी गोयनका के अग्रिम जैन ने जीसीपीएस के इशांत को हराया। जीडी गोयनका के अग्रिम जैन ने जीडी गोयनका के वत्सल को हराकर फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में जीसीपीएस की आनी अग्रवाल ने जीसीपीएस की कनिका को हराया। जीसीपीएस की माही ने जीसीपीएस की अराध्या को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में एसडीपीएस के अभिनव तायल ने जीसीपीएस के चैतन्य कपूर को हराया। बालिका वर्ग में एसडीपीएस की चेतना त्यागी ने एसडीपीए की माही को हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में शारदेन के आदित्य ने जीसीपीएस के वंश को हराया। बालिका वर्ग में एसडीपीएस की चेतना त्यागी ने स्टेपिंग स्टोंस की अनुष्का धवन को हराया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में जीटीबी सहारनपुर की गौरी ने एसडीपीएस की अग्रिमा को हराया। मौके पर मानक चंद गुप्ता, शीलू कुमार, अभिलाष का सहयोग रहा। अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल ने आभार जताय। संचालन ऋतु जैन एवं हरदीप कौर ने किया।