फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय पर तेल न उठाने पर लेनी होगी परमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम ने बताया कि जो भी राशन डीलर निर्धारित समय पर डिपो से मिट्टी तेल नहीं उठाएगा उसे तहसील से परमीशन लेनी होगी। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि राशन डीलर को निर्धारित समय पर राशन व मिट्टी तेल राशन कार्डधारकों को वितरित करने के लिए उठाना होगा। समय पर राशन, तेल नहीं उठाने तथा कार्डधारकों को समय पर नहीं मिलने की शिकायत लगातार आ रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अतुल कुमार ने सोमवार को पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा को निर्देशित किया कि वे राशन डीलरों को चेतावनी देें कि अगर उन्होंने निर्धारित समय पर मिट्टी तेल डिपो ने नहीं उठाया तो बाद में तेल उठाने के लिए उनको परमीशन लेनी होगी। निर्धारित समय पर तेल नहीं उठाने पर आवश्यकता पड़े तो राशन डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई भी जाए। इस तरह से अब राशन डीलरों को निर्धारित समय पर ही राशन व मिट्टी तेल उठाना होगा तथा समय पर ही राशन कार्डधारकों को वितरित करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें