फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को बुधवार को चलेगा महाबली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर में जानसठ तिराहे पर अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए एसडीएम सतर्क हो गए हैं। उन्होंने नगर पंचायत ईओ को पत्र भेजकर बुधवार से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड पर जानसठ तिराहे पर रोडवेज बसों को रोकने तथा ई-रिक्शाओं के जमघट लगने से जाम लग जाता है। जिससे आम लोगों के साथ अधिकारियों तक की गाड़ियां घंटों जाम में फंस जाती है। एसडीएम अतुल कुमार ने नगर को जाम से मुक्त कराने के लिए बुधवार से जेसीबी चलवाने के निर्देश नगरपालिका ईओ को दिए हैं। अतिक्रमण हटवाने को एसडीएम खुद की सीओ डा. राजीव कुमार सिंह व पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर मौजूद रहेंगे। जानसठ तिराहे पर जाम इसलिए लगता है, क्योंकि तिराहे के आसपास चालक रोडवेज बसों को रोककर सवारियां उतराते हैं और चढ़ाते हैं। इसलिए तिराहे के पास रोडवेज बसों के रोकने पर उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें