प्रधान आयकर आयुक्त प्रीता ने पदभार संभाला
मुजफ्फरनगर। आयकर विभाग की प्रधान आयुक्त प्रीता हरित ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मंडल के तीनों जिलों के अफसरों की बैठक लेकर राजस्व संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए।
भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी प्रीता हरित ने आयकर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, देवबंद, खतौली के समस्त आयकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परिचय के बाद सभी से अपने क्षेत्र के राजस्व के बारे में पूछा। राजस्व से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा की। उन्होंने आयकर संग्रह को बढ़ाने एवं नए कर दाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। संयुक्त आयकर आयुक्त अर्केंद्र सिंह, आयकर उपायुक्त एनके त्यागी और समस्त आयकर अधिकारी मौजूद रहे।