श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता का भावपूर्ण वर्णन
चरथावल। कथावाचक पंडित हरिशंकर शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण- सुदामा मित्रता का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। फूलों से बरसाने की होली खेल श्रद्धालु कान्हा की भक्ति में सराबोर हो गए।
कस्बे के रैनबो एकेडमी प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। केदारनाथ धाम से पधारे कथा मर्मज्ञ हरिशंकर शास्त्री ने भजन अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो...सुनाकर श्रीकृष्ण-सुदामा की बचपन की मित्रता की लीला प्रस्तुति की। इस दौरान कई सजीव झांकियां दिखाई गई। भगवान खुद सुदामा को महल के गेट पर लेने पहुंचते है। सुदामा द्वारा पोटली में बांधकर लाए गए चावलों को श्रीकृष्ण मित्र के साथ पकवाकर खाते हैं। कथा के प्रसंग में श्रीकृष्ण-गोपियों की रासलीला पर भव्य झांकी दिखाई गई। समापन के मौके पर कथावाचक ने छह दिनों की कथा का सार प्रस्तुत किया। हवन और महाआरती के बाद कस्बे एवं आसपास गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महंत मनसा दास, महंत कृपाल दास और हरिद्वार के महंत मोहन दास के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजक देवेंद्र बंसल, विजय कुमार, संदीप कुमार, सचिन, भाकियू नगराध्यक्ष अभिषेक बंसल, रेखा, प्राची बंसल, विमला, प्रियंका, समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, विनेश त्यागी, करेश त्यागी, सुनिल दत्त, अंकेश गर्ग, श्रीराम गुप्ता मौजूद रहे।