फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद से चिपके रहने वाला कभी सफल नहीं होता'

Tue, 09 Jul 2013 12:08 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राजनीति में पद से चिपके रहने वाला कभी सफल नहीं होता। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर निर्भीक और बेबाक थे। सही बात कहते थे। किसी को अच्छी लगे या बुरी।
विज्ञापन


वह सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की छठीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। अन्य वक्ताओं ने चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर को सच्ची श्रद्धांजलि मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री पद पर बैठाना ही होगी। उधर, सपा के जिलों में स्थित सभी कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई। प्रदेश कार्यालय में मुलायम सिंह ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


अकेले थे लेकिन सभी सुनते थे बात
मुलायम ने कहा कि बलिया के सुदूर गांव इब्राहिमपट्टी से चलकर देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुच कर भी उन्होंने कभी मित्रों को नहीं भुलाया। वे सड़क पर रहे हों या संसद में अथवा प्रधानमंत्री। मित्रों के सुख-दुख में वे जरूर खड़े दिखाई देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें