फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम सिंह हैं उत्तर प्रदेश के नरेंद्र मोदी'

Thu, 03 Apr 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के गोधराकांड के लिए न्यायप्रिय जनता जिस तरह नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी उसी तरह मुलायम सिंह को मुजफ्फरनगर कांड के लिए आजमगढ़ की जनता माफ नहीं करेगी। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मोदी हैं।
विज्ञापन


ये बातें राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने बुधवार को आजमगढ़ में रोड शो के दौरान कहीं। आजमगढ़ सदर सीट से लोकसभा चुनाव में कौंसिल का प्रत्याशी घोषित होने बाद पहली बार जिले में आए रशादी का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि इस जनसैलाब ने साबित कर दिया उलेमा कौंसिल जनता की आवाज बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि सपा के शासन में सौ से अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं, सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव अब आजमगढ़ की शांति को नष्ट करना चाहते हैं। मुलायम अगर वास्तव में मोदी के रथ को रोकना चाहते हैं तो वे वाराणसी से चुनाव लड़ें, उलेमा कौंसिल उनका समर्थन करेगी। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यह साबित हो जाएगा कि सपा व भाजपा साठगांठ कर पूर्वांचल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर चुनाव का फायदा उठाना चाहती हैं। जनता इसका जवाब मुलायम और मोदी दोनों को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें