फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। बरात से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा निवासी नदीम की बरात संभल जिले के ग्राम हजरत नगर गढ़ी गई थी। बरात देर शाम लौट रही थी। इसी बरात में शामिल कुछ युवक बाइकों पर भी सवार होकर लौट रहे थे। बताते है कि जब इनकी बाइकें बिलारी सिरसी रोड ग्राम मड़ैया मोड़ पर से गुजर रही थीं तब सड़क पर पहले से बिखरे पड़े मोबिल की चिकनाहट के कारण दो बाइकें अनियंत्रित होकर गिर गईं। हादसे में बाइक सवार मार्बल मिस्त्री मोहम्मद रेहान (22) मुस्तकीम की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद ताहिर और दूसरी बाइक पर सवार कासिम और गुलाम नबी निवासी ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा थाना कुंदरकी घायल हो गए।
सड़क हादसे में गंभीर रूप घायल कासिम को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक मोहम्मद रेहान का शव जब भीकनपुर कुलबाड़ा में उसके घर पर पहुंच तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इस हादसे में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। बाद में उसके शव को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द के खाक कर दिया गया। वहीं सड़क हादसे में गांव के एक युवक की मौत होने से शादी की खुशियां भी गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें