फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सिहारा बाजे निवासी झम्मन का बेटा जसपाल (22) मानसिक रूप से कमजोर था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह घर से निकल गया था। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इस दौरान यहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गेटमैन अकील ने इसकी सूचना रेलवे कंटोल रूम में दी। इसके अलावा उसने जयपाल के घर भी सूचना पहुंचा दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और वहां जसपाल को वहां उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जयपाल के परिवार में पिता झम्मन, मां तारावती, भाई सुनील, राजेश, बिट्टू और बहन नीरज है। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें