फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : समारोहों में शामिल होने के लिए जा रहे यात्रियों की भीड़ संक्रमण को दे रही दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिहार की ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। इससे ट्रेनों में शारीरिक दूरी का नियम मजाक बनकर रह गया है। किसी के परिवार में शादी है तो किसी के घर कोई अन्य समारोह। समारोहों में शामिल होने के लिए जा रहे लोग संक्रमण को बेवजह दावत दे रहे हैं। ऐसे यात्रियों से मुरादाबाद से बिहार के लिए चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है।
विज्ञापन

यदि यही स्थिति रही तो लोगों की यह लापरवाही कोरोना संक्रमितों की चेन बना सकती है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, देहरादून जाने वाली ट्रेनों में काफी सीटें खाली हैं। जबकि श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक सप्ताह तक कंफर्म टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है।
कोरोना की दूसरी लहर में यात्रियों के संक्रमित निकलने के मामले सामने आए थे, उसकी अपेक्षा अब संक्रमण कई गुना तेजी से फैल रहा है। इन परिस्थितियों में भी लोग जांच के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच के लिए बैठने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि स्टेशन पर आने वाले लोगों को रोककर जांच के लिए कहना पड़ता है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर बिहार जाने वाले लोगों से बातचीत में पता चला कि इनमें से अधिकांश अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर लौट रहे हैं। कुछ लोग परिवार के बीच सर्दियों की छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। इसके अलावा चंद लोगों में लॉकडाउन लागू होने का भय है। इन सब कारणों के चलते बिहार की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि जिन ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ की शिकायत मिल रही है, वहां सघन चेकिंग की जा रही है। स्टेशन पर भी बिना मास्क या बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें और सावधानी बरतें।
मैं बिहार के राजगीर जिले का रहने वाला हूं। मुरादाबाद की एक फर्म में मजदूरी करता हूं। अगले सप्ताह मेरी भतीजी की शादी है। शादी में बड़े भाई का काम में हाथ बंटाना है। इसके लिए परिवार के साथ घर जा रहा हूं।
- बिरजू मेहतो
मैं बिहार के दानापुर का रहने वाला हूं। मुरादाबाद में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा हूं। फिलहाल कॉलेज की छुट्टियां चल रही हैं। तीन दिन बाद रिश्तेदारी में एक शादी भी है। इसलिए परिवार के साथ कुछ समय घर पर रहूंगा।
- कमल प्रसाद
बिहार के राजेंद्रनगर का रहने वाला हूं। यहां अपने कुछ साथियों के संग एक फर्म में काम करता हूं। कोरोना तेजी से फैल रहा है, यदि लॉकडाउन लगा तो काफी परेशानी होगी। फिलहाल घर जा रहा हूं। हालात सामान्य होने पर काम पर लौटूंगा।
विज्ञापन

- पिंटू मेहतो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें