फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गुरेठा गांव में शुक्रवार की शाम घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी मोहन सिंह किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। मोहन सिंह के दूसरे नंबर का बेटा मुकेश (27) श्रमिक था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर मुुकेश का घर में विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग जंगल चले गए थे। घर में वह अकेला था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे परिजन जंगल से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो मुकेश का शव फंदे के सहारे अलमारी से लटका हुआ था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।
दो साल पहले हुई थी मुकेश की शादी
गुरेठा गांव निवासी मुकेश की शादी दो साल पहले संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी हरथला गांव निवासी रजनी के साथ हुई थी। मुकेश की एक एक साल की बच्ची गोरी है। इस घटना से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें