फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं अपने हिसाब से जीना चाहता हूं: घरवालों से रिश्ता खत्म करने को युवक ने अपनाया अनोखा तरीका, भेजी अपनी खुदकुशी की तस्वीर और फिर...

Thu, 24 Mar 2022 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एक युवक ने घरवालों से दूरी बनाने के लिए घरवालों के व्हाट्सएप नंबर पर खुद की एक फोटो भेज दी, जिसमें वह फंदे पर लटका हुआ था। फोटो देखकर घरवालों के होश उड़ गए। युवक का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि परिवारवाले उसे मृत समझ लें और उसे भूल जाएं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद जिले में एक युवक ने अपने घरवालों से दूरी बनाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने घरवालों के व्हाट्सएप नंबर पर खुद की एक फोटो भेज दी, जिसमें वह फंदे पर लटका हुआ था। फोटो देखकर घरवालों के होश उड़ गए। उस नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद जा रहा था। 
विज्ञापन


इससे परिजनों की परेशानी और बढ़ गई। परिजन 19 मार्च को थाने पहुंचे और पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले में पहल करते हुए मंगलवार की रात को युवक को रामपुर से पकड़ लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 28 वर्षीय युवक ने अपने परिजनों को उनके फोन पर फंदे पर लटकी अपनी तस्वीर व्हाट्सएप पर दी। इससे परिजन बेहद परेशान हो गए। जिस नंबर से फोटो भेजा गया था वह नंबर भी स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम निवाड़ खास निवासी एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ 19 मार्च को थाना भगतपुर पहुंचे व पुलिस को बताया कि उनका बेटा फरवरी में बेंगलुरु में काम करने की बात कह कर घर से गया था। उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से उनके बेटे का फंदे पर लटका फोटा आया। वह नंबर भी बंद आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया व जिस नंबर से फोटो आया था, उस नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया।
 
विज्ञापन

इसके बाद युवक की लोकेशन रामपुर में मिली। पुलिस ने युवक को मंगलवार की रात जनपद रामपुर के मिलक से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक वहां लगभग दो माह से रह रहा था। थानाध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि परिवारवाले उसे मृत समझ लें और उसे भूल जाएं। 

वह अपने हिसाब से अपनी जिंदगी बसर कर लें। वह उनसे कोई संपर्क नहीं रखना चाहता। परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस युवक को थाने पर ले आई व उसके परिजनों एवं रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें