फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंकित हुए रिश्ते: सो रही पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस को घटनास्थल से मिला चौंकाने वाला सामान

Sun, 05 Sep 2021 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले के रजबपुर में एक युवक ने रात में सो रही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला ने सात महीने पहले ही मुरादाबाद के युवक से दूसरी शादी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
अमरोहा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रजबपुर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों किराए के मकान में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। मौके पर पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रजबपुर निवासी शमा (36)  के पति नईम की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद शमा ने मुरादाबाद के अनवार नगर निवासी फाजिल से सात महीने पहले दूसरा निकाह किया था। 

शमा का एक 14 साल का बेटा भी है। फाजिल ग्रामीण क्षेत्रों से पुराने कपड़े की खरीद-फरोख्त करके मुरादाबाद में सप्लाई करता है। दंपती रजबपुर निवासी सज्जाद के मकान में किराए पर रहते थे। शमा की बहन फरहा भी उनके घर आई हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही फाजिल शमा के साथ मारपीट करने लगा था। इसको लेकर   फाजिल और शमा के बीच अनबन चल रहती थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात शमा की बहन फरहा कमरे में सोई हुई थी। जबकि शमा और फाजिल दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय फाजिल ने शमा की गोली मारकर हत्या कर दी। कान के पास गोली लगने से शमा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

एकाएक तीन गोली चलने की आवाज सुनकर फरहा की आंख खुल गई। उसने देखा कि शमा लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर सबूत जुटाए। इस दौरान पुलिस को मौके पर पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए। फाजिल के पास पिस्टल कहां से आई उसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस अभी तक पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है। 

एसपी पूनम ने बताया कि घटना में मृतका के भाई गयास की तहरीर पर फाजिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया है कि उसे शक था कि उसकी अनुपस्थिति में शमा किसी से बात करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें