फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की जंग जीती पर जिंदगी के लिए जूझ रही अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवार के विरोध के बावजूद प्यार की जंग जीतने वाली युवती अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने सरिया व डंडों से उस पर हमला किया था। जिससे उसके पैरों की हड्डियां टूट गई थीं। वह अब तक वह पैरों पर खड़ी नहीं हो सकी है। परिजनों को कहना है कि डॉक्टर जवाब दे चुके हैं कि अर्चना के दोबारा पैरों पर खड़ा होना मुश्किल है।
विज्ञापन

घटना मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गनेश घाट गांव की है। इस गांव में रहने वाली अर्चना ने गांव के ही सुनील कुमार प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह से परिजन नाखुश थे। शादी के बाद सुनील अर्चना को लेकर उत्तराखंड के काशीपुर में अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। मामला शांत होने के बाद सुनील और अर्चना गांव आकर रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे अर्चना अपनी ससुराल में मौजूद थी, जबकि उसका पति और ससुराल के अन्य परिजन बाहर गए थे। इसी दौरान युवती के भाई प्रदीप, संजय, राजकुमार और सोनू छत के रास्ते उसके घर में घुस गए थे। आरोपी यहां से युवती को घसीटते हुए रास्ते ले गए और डंडों व सरिया से उसके पैरों पर हमला किया था। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद आरोपी भाग गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। एक्सरे रिपोर्ट में युवती के दोनों पैरों की हड्डियां टूटी गई थीं। इसके बाद पति ने युवती का निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। हाथ थाक कर पति युवती को घर ले गया और चार माह से युवती घर बेड पर पड़ी है। युवती ने प्यार की जंग तो जीत ली, मगर वह अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
आरोपियों जेल में बंद, कोर्ट में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि इस मामले में अर्चना की तहीर पर उसके सगे व चचेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। चारों आरोपी प्रदीप, संजय, राजकुमार और सोनू गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। विवेचक ने विवेचना पूरी करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

आज होगी केस में सुनवाई
मुरादाबाद। जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही युवती ने बुधवार को कोर्ट में अपने भाइयों के खिलाफ बयान दिए थे। पति और अन्य परिजन उसे स्ट्रेचर पर लेटाकर कोर्ट लेकर पहुंचे थे। अदालत ने अगली सुनवाई बारह नवंबर तय की थी। अधिवक्ता रमेश सिंह आर्य ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होगी।
घसीटते रहे और सरिया व डंडों से हमला करते रहे थे भाई
मुरादाबाद। युवती के ससुराल वालों का दावा है कि आरोपियों ने मौका पाकर घर में घुसे और युवती को घसीटते हुए घर से बाहर ले गए थे। दो भाइयों ने बाल पकड़कर उसे घसीटता तो दूसरे भाई ने सरिया व डंडों से उसके पैरों पर हमला किया था। युवती बख्शने की गुहार लगा रही थी, लेकिन आरोपियों कोई रहम नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें