फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को दिया तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए ताने देने लगे। आरोप है कि 20 अक्तूबर को दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। महिला अपनी एक साल की बच्ची को लेकर मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हो पाई। एसएसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें