फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में शादी समारोह के दौरान एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी सोमपाल के बेटे रुबिन की शादी थी। गुरुवार रात लाकड़ी फाजलपुर में समारोह चल रहा था। रात करीब बारह बजे युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान मेहमान और आस पड़ोस के लोग व महिलाएं डांस देख रहीं थीं। अन्य महिलाओं के साथ ही रामगोपाल की पत्नी रुमालो देवी भी वहां खड़ी डांस देख रहीं थीं। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली महिला रुमालो के पेट में लग गई। जिससे वह घायल हो गईं। वह डीजे के फ्लोर पर गिर गई। इस घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मौके से ही फायरिंग करने वाले आरोपी सुनील निवासी लाकड़ी फाजलपुर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि घायल महिला के बेटे सोनू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें