फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में महिला को अगवा कर दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार रात उसका पति बाहर गया था। घर में वह अपने बच्चों के साथ थी। रात करीब डेढ़ बजे आरोपी कादिर दीवार फांद कर घर में घुस आया। इसके बाद आरोपी ने दरवाजा खोल कर मां को भी अंदर बुला लिया था। आरोप है कि मां बेटे महिला को खींच कर अपने घर ले गए। विरोध करने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण जाग गए। इसके बाद आरोपी ने महिला को अपने घर से भगा दिया। मूंढापांडे थाने के प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें