मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला को मंगलवार रात परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक, मझोला के जयंतीपुर चौकी के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अंकुर की शादी आगरा निवासी प्रगति से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। मंगलवार को अंकुर की दोनों बच्चियां घर से बाहर गईं थीं। घर में पत्नी प्रगति(24) अकेली थी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा कि प्रगति फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतर लिया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि प्रगति की मौत की सूचना उसके मायके आगरा भिजवा दी गई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।