फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीसी में आत्महत्या के इरादे से पेड़ पर चढ़ी महिला, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पति से मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) परिसर में रह रही एक महिला खुदकुशी के इरादे से पेड़ पर चढ़ गई। महिला की हरकत देख सभी दंग रह गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर आनन फानन मौके पर पहुंची दमकल टीम ने सीढ़ी लगा महिला को पेड़ से उतारा। महिला की मन:स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीटीसी परिसर में एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी का बेटा पत्नी के साथ रह कर कैंटीन चलाता है। बताया जाता है कि रविवार शाम दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी परिसर में मौजूद एक पेड़ पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। यह देख उसके परिवार के लोग दंग रह गए। जब कोई उसे उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता तो वह छलांग लगाने की धमकी देने लगती। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल टीम ने सीढ़ी लगाकर महिला को मशक्कत के बाद नीचे उतारा। सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि महिला काफी घबराई हुई थी।
उसकी मन:स्थिति को देखते हुए सिविल लाइंस पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। किसी पक्ष की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत एक दूसरे के प्रति नहीं की गई है। लिहाजा किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें