फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में बंद होंगे स्कूल, बच्चों का टीकाकरण 50 फीसदी भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में बच्चों का टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ सका है। करीब दो महीने में जिले में 12 से 14 वर्ष के 50 फीसदी बच्चों को टीका नहीं लग पाया है, जबकि लक्ष्य 1,31,410 बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य है। वहीं चार दिन बाद अब स्कूल बंद होने वाले हैं। ऐसे में लक्ष्य पूरा करना सेहत महकमे केलिए चुनौती होगी।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। हेल्थ वर्करों से शुरू हुआ ये अभियान अब बच्चों तक पहुंच गया है। जिले में इस साल 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। इसके लिए 1,31,410 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। 14 मई तक जिले में 55,076 बच्चों को पहली और 10,795 बच्चों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पहली डोज 41.9 फीसदी तो दूसरी डोज सिर्फ 8.2 फीसदी ही हो सका है। दूसरी ओर बीस मई से सरकारी और निजी स्कूल बंद हो जाएंगे। ऐसे में बच्चे स्कूलों में नहीं मिलेंगे। वहीं गर्मी की छुट्टी में अधिकांश बच्चे घूमने भी जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास भी बच्चों के टीकाकरण की कोई ठोस योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें