फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना मांगने पर पति का सिर फोड़ा: महिला के सिर पर खून सवार था, जान से मारने की दी धमकी, लोगों ने बचाई जान

Sun, 14 Jan 2024 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)

सार

पति-पत्नी के बीच मारपीट होता देख ग्रामीणों ने बामुश्किल मामले को संभाला। पत्नी वीरवती ने सबके सामने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाना मांगने से गुस्साई पत्नी ने पति पर डंडे से हमला करके घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बामुश्किल पति को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मामला थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर का है। यहां रहने वाले मनोज कुमार मजदूरी करके परिवार पालता है। उसका आरोप है कि शुक्रवार शाम वह काम से थका-हारा घर लौटा तो उसने पत्नी वीरवती से खाना मांगा। पत्नी ने खाना देने से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख मनोज घर के बाहर आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्साई पत्नी वीरवती ने घर के बाहर डंडे से सिर पर वार कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच मारपीट होता देख ग्रामीणों ने बामुश्किल मामले को संभाला। वीरवती ने सबके सामने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि पीड़ित मनोज की तहरीर पर वीरवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल मनोज का मेडिकल कराया जा रहा है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें