मामला थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर का है। यहां रहने वाले मनोज कुमार मजदूरी करके परिवार पालता है। उसका आरोप है कि शुक्रवार शाम वह काम से थका-हारा घर लौटा तो उसने पत्नी वीरवती से खाना मांगा। पत्नी ने खाना देने से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख मनोज घर के बाहर आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्साई पत्नी वीरवती ने घर के बाहर डंडे से सिर पर वार कर घायल कर दिया।
पति-पत्नी के बीच मारपीट होता देख ग्रामीणों ने बामुश्किल मामले को संभाला। वीरवती ने सबके सामने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि पीड़ित मनोज की तहरीर पर वीरवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल मनोज का मेडिकल कराया जा रहा है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।