मुरादाबाद। मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी निवासी महिला ने अपने रिश्तेदार पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस के जिगर कालोनी निवासी शबाना परवीन ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि सहारनपुर निवासी रिश्तेदार ने साले की शादी में जरूरत बताकर चार लाख रुपये मांगे थे। शबाना का कहना है कि उसने दो लाख रुपये दे दिए थे। बार-बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं दिए। महिला ने बताया कि वह चार अगस्त को वह अपने पति के साथ सहारनपुर पैसे मांगने गई थी। आरोप है कि वहां उनके साथ गाली गलौच और मारपीट की गई। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।