मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव के पास रामगंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव गुरुवार को मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। बंगला गांव निवासी शंकर कुमार (26) हलवाई का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे शंकर रामगंगा नदी किनारे बैठा था। इसी दौरान उसने अचानक छलांग लगा दी थी। गुरुवार को पीएसी की टीम सर्च ऑपरेशन में लगाई गई। थाना प्रभारी ने बताया किया गुरुवार शाम साढ़े चार बजे शंकर का शव कटघर थाना क्षेत्र के गांव देवापुर के पास मिला। ब्यूरो