फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरः अब्दुल्ला आजम के मामले में गवाह हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में गवाह बीमार, सुनवाई टली
विज्ञापन

अब इस मामले में बुधवार 11 मई (आज) को होगी सुनवाई
रामपुर। स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह के बीमार होने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार 11 मई को होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा के कद्दावर नेता आजम खां, उनके पुत्र व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं। तीनों की ही इस मामले में जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर की जा चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में हो रही है। मंगलवार को दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की गवाही होनी थी, लेकिन उनके बीमार होने के कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच सके, जिसके चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें