फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हर पहर बदल रहा मौसम, रात में उमस.. सुबह रामपुर-मुरादाबाद में झमाझम बारिश, लोगों को राहत

Sun, 21 Jul 2024 11:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद और रामपुर में  झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। रविवार सुबह तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव भी हुआ। एक सप्ताह से मंडल में हर पहर के हिसाब से मौसम बदल रहा है।

विज्ञापन

2 of 6
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह शहरवासियों को उमस ने बेहाल किया तो दोपहर में बादल छा गए थे। शाम होते-होते मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रामपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकलने के कारण वातावरण में उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई। कूलर और पंखे चलने के बाद भी लोग पसीने से भीग रहे थे। शनिवार रात को मौसम में बदलाव हुआ।

4 of 6
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
काली घटाएं छाने के साथ ही हल्की हवा भी चलने लगी। रविवार सुबह होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। इससे हाईवे समेत अन्य जगहों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर जलभराव होने के कारण चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 6
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 71 फीसदी थी। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें