फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी लोगों के लिए रात दस बजे तक होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। जिसके तहत कामकाजी लोग अब रात दस बजे तक टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेष बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी माह से शुरू हुए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में अब तक करीब साढ़े 12 लाख लोगों को पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फिर फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद 45 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाने लगी। जुलाई माह से जिले में 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया। जिले में अब तक वैक्सीन की पहली डोज करीब दस लाख से अधिक लोगों को दी जा चुकी है जबकि करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। लेकिन, टीकाकरण में कामकाजी लोगों को वैक्सीन की डोज लेने में कार्य समय में बूथ पर जाने में असहजता हो रही थी। ऐसे में कई लोगों को अवकाश लेकर डोज लेने जाना पड़ रहा था, जिससे कई लोग डोज नहीं ले पा रहे थे। ऐसे लोगों के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में विशेष बूथ बनाया है। जिस पर कामकाजी लोग अपने ऑफिस समय के बाद वैक्सीन की डोज ले सकेंगे। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि कामकाजी लोगों को अब अवकाश लेकर टीका लगवाने की जरुरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए जिला अस्पताल में विशेष बूथ बनाया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से रात दस बजे तक टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें