फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पहनने का जज्बा: यूपी पुलिस को मिलीं 215 महिला सिपाही, अमन के दुश्मनों को सबक सिखाएंगी बेटियां

Fri, 04 Mar 2022 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

215 महिला अभ्यर्थी फाइल परीक्षा उत्तीर्ण कर परेड में शामिल हुईं। डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने महिला सिपाहियों के नए बैच को शपथ दिलाई। पासिंग आउट परेड के दौरान पीटीएस के सीओ देवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : उत्तर प्रदेश पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह महीने का कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद शुक्रवार को 215 महिला सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गईं। मुरादाबाद में पीटीएस मैदान में डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने महिला सिपाहियों के नए बैच को शपथ दिलाई। आउट डोर और इंडोर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली उर्मिला देवी को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया है।  

विज्ञापन


यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित 198 महिला अभ्यर्थी, 15 मृतक आश्रित और कोर्ट के आदेश पर पुलिस भर्ती परीक्षा 2013 के तहत चयनित ओबीसी कोटे की 99 महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद पीटीएस में भेजा गया था। 221 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने पीटीएस में आमद कराई थी, लेकिन 21 ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया।

दो सितंबर से प्रशिक्षण शुरू किया गया था। ट्रेनिंग के दौरान चार ने बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ दिया था, जबकि दो प्रशिक्षु महिला सिपाही परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाईं। 215 महिला अभ्यर्थी फाइल परीक्षा उत्तीर्ण कर परेड में शामिल हुईं।
विज्ञापन


डॉ. भीम राव आंबेडकर पुलिस अकादमी की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और महिला सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालीं उर्मिला देवी को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया, जबकि रेनू वर्मा आउटडोर और पूजा चौधरी को इंडोर में प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें