फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में जोरदार बारिश, अखिलेश यादव के सभा स्थल पर भरा पानी, सपा कार्यकर्ता मौके पर जुटे

Sun, 14 Apr 2024 02:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में तेज बारिश का असर चुनाव प्रचार पर भी पड़ा है। अखिलेश यादव की होने वाली जनसभा के स्थल पर जलभराव हो गया। हवा के कारण मंच का स्वरूप भी बिगड़ गया। बसपा प्रमुख मायावती की रैली कल होगी। जिस जगह पर इसका आयोजन होना है वहां भी पानी भर गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सपा के जनसभा स्थल पर भरा पानी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में अचानक मौसम बदलने के बाद झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर भारी जलभराव हुआ है। इसका असर चुनाव प्रचार पर भी पड़ा है। रविवार को मुरादाबाद के जीआईसी मैदान में सपा नेता अखिलेश यादव स्थानीय प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं।

विज्ञापन


बारिश के चलते जनसभा स्थल पर पानी भर गया है। हवा के कारण मंच भी धराशायी होने की कगार पर पहुंच गया है। उसे कार्यकर्ता ठीक करने में जुटे हैं। जनसभा में भाग लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। खराब मौसम के कारण अखिलेश का हेलीकॉप्टर पहुंचेगा या नहीं यह साफ नहीं हैं। 

रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके बाद हल्की हवा चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। 2019 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के बीच सपा के अध्यक्ष आखिलेश यादव मुरादाबाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती भी जनसभा करेंगी। सपा ने जनसभा के लिए जीआईसी का मैदान जबकि बसपा ने रामलीला ग्राउंड को चुना है। भारी बारिश होने के कारण दोनों जगहों पर जलभराव हो गया है। सपा कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें