फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों की ऐसी भी विदाई: आंसुओं की जगह नाच व गाकर प्रेमलता-उर्मिला से सहकर्मी हुए जुदा, नजारा देख एक पल को सबकी ठिठक गईं नजरें

Thu, 30 Jun 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार की निवासी प्रेमलता और खुशहालपुर निवासी उर्मिला गुरुवार को सेवानिवृत्त हुई हैं। दोनों ने तीस साल से भी अधिक समय तक होमगार्ड विभाग में सेवाएं दीं। उनके सेवानिवृत्त होने पर महिला होमगार्डों ने उर्मिला व प्रेमलता को यादगार विदाई दी।
विज्ञापन
नाच-गाकर सेवानिवृत्त महिला होमगार्डों को विदाई देते सहकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में महिला होमगार्डों के सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों ने जमकर डांस किया। फूल व नोटों की मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्हें उनके घर तक छोड़ने भी गईं।

विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार की निवासी प्रेमलता होमगार्ड विभाग में 34 साल पहले भर्ती हुईं थीं। गुरुवार को वह सेवानिवृत्त हुई हैं, जबकि खुशहालपुर निवासी उर्मिला ने भी 38 साल तक होमगार्ड विभाग में सेवा दी है। प्रेमलता सिविल लाइंस थाने और उर्मिला महिला थाने में तैनात रहीं। गुरुवार को दोनों थानों की अन्य महिला होमगार्डों ने उर्मिला और प्रेमलता को यादगार विदाई दी।
विज्ञापन

जिसमें सभी साथी कर्मचारी आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुईं। इस लम्हे को खुशनुमा बनाने के लिए उन्होंने ढोल वालों को भी बुलाया। इसके बाद सभी ने जमकर डांस किया। सेवानिवृत्त दोनों महिला होमगार्डों को फूल और नोटों की मालाएं पहनाई गईं। इस दौरान सभी ने उनके साथ सेल्फी भी ली। साथी की ऐसी विदाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पार्क में जमा हो गए। इसके बाद दोनों को उनके घरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें