फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: मुरादाबाद में डांसर सपना के एक कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था मामले की सुनवाई टली, 14 जुलाई को होगी बहस

Thu, 30 Jun 2022 08:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद 

सार

मुरादाबाद निवासी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें बताया था कि डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। जहां रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया था। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में वादी के अधिवक्ता की ओर से बहस न किए जाने के कारण अदालत की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने परिवाद में बहस के लिए अगली तारीख 14 जुलाई निर्धारित की है।

विज्ञापन


जिले में रहने वाले रामेश्वर दयाल तुरैहा ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें बताया था कि डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। जहां रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसे काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पांच दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। गुरुवार को परिवाद में बहस होनी थी, लेकिन वादी के अधिवक्ता सचिन कश्यप की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। इस कारण अदालत ने 14 जुलाई की तारीख बहस व अग्रिम कार्यवाही के लिए तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें