मुरादाबाद। लखनऊ हाईवे पर दो ट्रकों की हुई भिड़ंत में एक ट्रक का चालक उसमें फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन में फंसे चालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे लोगों के सहयोग से क्रेन की सहायता से बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
मूंढापांडे थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास दिल्ली की दिशा की ओर से आ रहा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। हादसे के बाद पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसकी में फंस गया। हादसे के बाद सड़क पर बंद हो जाने के कारण वहां जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर थाना मूंढापांडे के प्रभारी संजय कुमार पांचाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन मंगवाकर केबिन को काट कर उसमें फंसे घायल सुल्तानपुर जिले के सुंदरा कक्का निवासी चालक विकास को बाहर निकलवाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को हाईवे से हटाकर ट्रैफिक सुचारु कराया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को भी भेज दिया है। जिला अस्पताल में घायल चालक की दशा गंभी बनी हुई है।